Bokaro News : बिजली और पानी संकट को लेकर भाजपा का आंदोलन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 12 May 2026 12:15 AM
Bokaro News : बिजली व पानी की समस्या को लेकर भाजपा की ओर से आंदोलन किया गया.
बिजली व पानी की समस्या को लेकर भाजपा जिला कमेटी की ओर से सोमवार को चेकपोस्ट-चास से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गयी. धरना प्रदर्शन भी किया गया. रैली को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की निकम्मी है. एक भी योजना पर काम शुरू नहीं हुआ. जो काम पहले से चल रहा था, उसकी गति पर भी ब्रेक लगा दिया गया. ना लोगों को समुचित पेयजल मिल रहा है और ना ही निर्बाध बिजली आपूर्ति. यह सरकार काम के मामले सुस्त व कामचोर है. इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. लूट-खसोट की तो कोई सीमा ही नहीं है. केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पर्याप्त राशि व सुविधा दी जा रही हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार आम नागरिकों तक इनका लाभ नहीं पहुंच रही है. शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है. अनुशासित पार्टी है. यहां सभी निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिये जाते हैं. बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल है. पेयजल आपूर्ति को लेकर पूर्व में कई योजनाओं की आधारशिला रखी गयी थी. लेकिन, कई योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं हुआ है. सरकार सिर्फ लोगों को छल रही है. 307 करोड़ की वृहद ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना, 156 करोड़ की चास ननि फेज 02 पेयजलापूर्ति योजना, 36 करोड़ की पुपुनकी राहरगोढ़ा पेयजलापूर्ति योजना के अलावा रानीपोखर-भतुआ पेयजलापूर्ति योजना में काम ठप है.
मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर प्रसाद महतो, जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, रोहित लाल सिंह, अंबिका ख्वास, जयदेव राय, संजय त्यागी, बिनोद गोरांई, संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, अर्चना सिंह, गिरिजा देवी, प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, गोविंद महतो, डॉ परिंदा सिंह समेत अन्य मौजूद थे.विस्थापितों के हक के लिए आंदोलन की घोषणा जल्द
बोकारो. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सोमवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ के आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले स्व प्रेम प्रसाद महतो परिजनों से उनके घर जाकर मिले. कहा कि बोकारो में राज्य सरकार व बीएसएल प्रबंधन को दिया गया 45 दिन का अल्टीमेटम शीघ्र समाप्त होने वाला है. सभी प्रभावित पक्षों के संपर्क में हैं. जल्द ही आंदोलन की घोषणा की जायेगी. श्री सोरेन ने स्व प्रेम प्रसाद महतो की प्रतिमा को नमन भी किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










