ePaper

धनबाद से भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत : बिरंची नारायण

Updated at : 24 May 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद से भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत : बिरंची नारायण

बोकारो विधायक ने पत्रकारों से की बातचीत

विज्ञापन

बोकारो. धनबाद से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी. चुनावी प्रचार के दौरान हर वर्ग का समर्थन भाजपा को प्राप्त होता दिख रहा था. लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का क्रेज है. ये बातें बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कही. श्री नारायण गुरुवार को सेक्टर 01 स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री नारायण ने कहा कि लोग मान रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है. राम मंदिर में बाद काशी व मथुरा में भी मंदिर निर्माण होगा. श्री नारायण ने कहा कि धनबाद की जनता राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करेगी. परिवारवाद पर चोट करेगी. श्री नारायण ने कहा कि पीएम मोदी के आगामी कार्यकाल में तीन करोड़ आवास मिलेगा, तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगी. श्री नारायण ने कहा कि लोगों को मोदी नाम पर भरोसा है. जनता को विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में ही रामराज की कल्पना साकार हो सकती है. मौके पर महामंत्री संजय त्यागी, महेंद्र राय, दिलीप श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola