Bokaro News : भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 Jul 2025 11:12 PM

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो बाजार में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

फुसरो, फुसरो बाजार में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनायी गयी. पूर्व सांसद व अन्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व सांसद ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ मुखर्जी देश के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री थे. उन्होंने कई अहम काम किये, जो बाद में भारत के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित हुए. प्रखर वक्ता के साथ ही महान शिक्षाविद व महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे. बंगाल में अकाल के दौरान उनकी सेवाओं को पूरा देश याद करता है. उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलने की बात कही थी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह उनके बताये रास्ते पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं. मौके पर भाई प्रमोद सिंह, रोहित मित्तल, अनिल गुप्ता, नवल किशोर सिंह, मनोहर महतो, प्रह्लाद महतो, दिनेश सिंह, मृत्युंजय कुमार पांडेय आदि थे.

फुसरो नगर मंडल ने किया कार्यक्रम

इधर, पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो स्थित भाजपा कार्यालय में फुसरो नगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी ने की. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम व जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है. मौके पर नितेश कुमार सिंह, बृज किशोर तांती, अनिल गुप्ता, मदन गुप्ता, श्रीकांत सिंह, शिवपूजन चौहान, राजेश कुमार गुप्ता, चंदन राम, मूलचंद खुराना, लालमोहन महतो, रवि चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola