Bokaro News: केवी चंद्रपुरा में मनी कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Aug 2025 2:21 AM

विज्ञापन

Bokaro News: केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में गुरुवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान और सामाजिक चेतना को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके विचारों और लेखन की प्रासंगिकता से अवगत कराया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजय प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन व प्रेमचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. शिक्षिका रूशाली ने प्रेमचंद के जीवन और कृतित्व पर भाषण प्रस्तुत किया. विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक राहुल रंजन के मार्गदर्शन में प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित एक सजीव और प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया जिसे काफी सराहा गया. प्राचार्य श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेमचंद जी का साहित्य भारतीय समाज का दर्पण है. उन्होंने शोषित, पीडि़त और वंचित वगोंर् की आवाज को अपनी लेखनी से मुखर किया. आगे कहा कि आज की नयी पीढ़ी को उनके विचारों से सीख लेकर सामाजिक समानता और करुणा के मार्ग पर चलना चाहिये. विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेमचंद द्वारा रचित पुस्तकों का अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि साहित्य के माध्यम से संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनें. संचालन राजश्री सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola