ePaper

मरम्मत के लिए बिरसा पुल को अस्थायी रूप से किया गया बंद

Updated at : 21 May 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
मरम्मत के लिए बिरसा पुल को अस्थायी रूप से किया गया बंद

बोकारो डीसी ने जारी किया है आदेश, एक महीने तक वैकल्पिक मार्ग से करना होगा आना-जाना

विज्ञापन

चंदनकियारी. चंदनकियारी के सितानाला दामोदर नदी स्थित जर्जर बिरसा पुल को मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे बंद कर दिया गया. पुल को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव ने मंगलवार को ही जारी किया था. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जर्जर पुल की मरम्मत करायी जा रही है. संवेदक ने बोकारो जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य के लिए आवागमन रोकने का अनुरोध किया था. कार्य पूर्ण होने तक लगभग एक महीने आवागमन बाधित रहेगा. इस स्थिति में वैकल्पिक मार्ग चंदनकियारी, जोधाडीह मोड़, तेलमच्चो पुल, महुदा मोड़, धनबाद बैंक मोड़ होगा.

लोगों को होगी परेशानी :

पुल बंद होने से बोकारो जिले के चंदनकियारी, अमलाबाद, मानपुर, भोजूडीह, गौरीग्राम, पोलकिरी समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों व धनबाद जिले के झरिया, डिगवाडीह, भौंरा व अन्य जगह के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पुल के रास्ते इन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे डिगवाडीह स्थित विद्यालय जाते हैं. इन क्षेत्र के ग्रामीणों व विद्यार्थियों को भोजूडीह स्थित नाकटीघुटु नव निर्मित पुल होकर जाना पड़ेगा. उक्त पुल का संपर्क पथ नहीं रहने से बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है. प्रशासन द्वारा तय किये गये वैकल्पिक मार्ग में चंदनकियारी से 70 से 100 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ेगी. बिरसा पुल से सटे दर्जनों गांव की दूरी भी बढ़ जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola