Bokaro News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 04 Dec 2025 12:19 AM

विज्ञापन

Bokaro News : ललपनिया व सड़क टोला के बीच घटी घटना

विज्ञापन

Bokaro News :

महुआटांड़.

ललपनिया व सड़क टोला के बीच रामगढ़ रोड में कब्रिस्तान के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे राहगीरों की मदद ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोमिया पहुंचाया गया. जहां से उसे सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, शख्स की पहचान बोकारो थर्मल निवासी सरफराज अंसारी(41 वर्ष), पिता अकबर अंसारी के रूप में हुई. वह अपने बाइक (जेएच 09बीएच-8031) से रामगढ़ की ओर से ललपनिया की तरफ आ रहा था. तभी, अचानक से वह असंतुलित होकर सड़क किनारे चहारदीवारी से टकरा कर जमीन पर गिर गया. घटना की सूचना पर ललपनिया पुलिस पहुंची और घायल के परिजनों को सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola