Bokaro News : ट्रक के धक्के से बाइक चालक की मौत, सड़क जाम
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2025 11:03 PM
Bokaro News : बोकारो थर्मल-नरकी सड़क पर बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत लुकूबाद के समीप सड़क दुघर्टना में 50 वर्षीय मौजीलाल तुरी की मौत हो गयी.
बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल-नरकी सड़क पर बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत लुकूबाद के समीप सड़क दुघर्टना में 50 वर्षीय मौजीलाल तुरी की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात लगभग आठ बजे की है. पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत काछो निवासी मौजीलाल तुरी बाइक (जेएच 09 एल 7612) नयी बस्ती से काम कर घर लौट रहे थे. लुकूबाद के समीप पीछे से आ रहे एक कोयला लदे ट्रक (जेएच 02 एएफ 5079) ने बाइक को टक्कर मार दी. सड़क पर गिरने से मौजीलाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पाकर ग्रामीण सहित मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के अनि दीपक कुमार पासवान सहित पेंक नारायणपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची.
ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल
बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप शुक्रवार को कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर जगेश्वर विहार निवासी 35 वर्षीय इम्तियाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्टेशन अधीक्षक बी कुमार ने कहा कि सुबह लगभग पौने आठ बजे ट्रेन खुल कर आउटर सिग्नल पार की तो ट्रेन के पायलट ने सूचना दी कि कोई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और ट्रेन रोक दी. स्थानीय सज्जाद अंसारी, सोनू कुमार, छोटी आदि ने घायल को डीवीसी के हॉस्पिटल पहुंचाया. डीजीएम हेल्थ डॉ संजय कुमार, डॉ प्रकाश नायक आदि ने उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. सूचना पाकर पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत काछो से घायल के ससुराल वाले आये और उसे इलाज के लिए बाहर ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










