Bokaro News : महुआटांड़ की बबीता ने शुरू की फूल और तरबूज की खेती

Updated at : 22 Feb 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : महुआटांड़ की बबीता ने शुरू की फूल और तरबूज की खेती

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ पंचायत निवासी बबीता देवी परती पड़ी जमीन में गेंदा फूल और तरबूज की खेती कर रही हैं. उसने बताया कि बहन फूलों की खेती कर रही है. उससे प्रेरणा मिली है.

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ पंचायत निवासी बबीता देवी परती पड़ी जमीन में गेंदा फूल और तरबूज की खेती कर रही हैं. उसने बताया कि गोला निवासी उसकी बहन फूलों की खेती कर रही है. फूलों को रजरप्पा मंदिर में बेचती है और इससे बेहतर आय कर रही है. उनसे प्रेरणा लेकर उसने भी घर के पास 25 डिसमिल भूमि में फूल और तरबूज की खेती शुरू की है. महिला समूह से ऋण लेकर फूल के बीज छह हजार रुपये में कोलकाता से लाये. फूल की खेती में लगभग दस हजार रुपये की पूंजी लगायी है. पूरा भरोसा है कि पूंजी से दो गुनी आमदनी होगी. बबीता देवी ने कहा कि सिंचाई के लिए घर के पास कूप है. सिंचाई के लिए सोलर युक्त पंप सेट मिल जाये तो बृहद रूप से खेती हो सकती है. पूंजी की भी कमी है. पति बीपीटी हैं, वह भी खेती में सहयोग करते हैं. पिछले दिनों गोमिया प्रखंड के बीटीएम बबलू सिंह बबीता देवी से मिले और उनके द्वारा की जा रही खेती देख कर सराहना की. कहा कि वरीय पदाधिकारी को अवगत करा कर प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत मार्च में सोलर युक्त मोटर पंप दिलाया जायेगा. बीडीओ महादेव कुमार महतो ने भी बैंक से ऋण दिलाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola