Bokaro News : मवेशी को बचाने में ऑटो पलटा, चार लोग घायल
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 31 Oct 2025 11:58 PM
Bokaro News : नावाडीह में सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो पलट गया और चार लोग घायल हो गये
नावाडीह, डुमरी-नावाडीह मुख्य पथ में गोबरगढ्ढा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में सवारी लेकर जा रहा ऑटो (जेएच 09 एबी 8535) पलट गया. ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गये और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डाॅ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद भूषण उवि नावाडीह की छात्रा सुरही बोरवाडीह निवासी सपना कुमारी (16 वर्ष) और नावाडीह के बासीबेड़ा निवासी भरत महतो की पत्नी सुनीता देवी (35 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चास भेज दिया. सपना के कमर की हड्डी टूट गयी है और सुनीता के सिर पर गंभीर चोट लगी है. कोकलोडीह निवासी मो शमीम व नावाडीह निवासी भरत महतो के पुत्र आदित्य कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. नावाडीह थाना की पुलिस ने ऑटो को जब्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










