चैनपुर के अशोक व मनोज ने की थी अर्धनिर्मित मकान में महिला की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 11:19 PM
महिला का अशोक रजवार से था प्रेम संबंध, शादी के लिए बना रही थी दबाव, दोनों अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये चास जेल
बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के दुधीमाटी में 29 जून को किष्टो बाउरी के अर्धनिर्मित मकान में महिला की हत्या करनेवाला चैनपुर के अशोक रजवार (30 वर्ष) व मनोज ठाकुर (35 वर्ष) को बालीडीह पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया. अशोक रजवार का प्रेम संबंध महिला से था. महिला लगातार अशोक पर शादी करने का दबाव दे रही थी. शादीशुदा होने के कारण अशोक टालमटोल कर रहा था. दबाव देने पर अपने साथी मनोज के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी. ये जानकारी मंगलवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि 29 जून को अर्द्धनिर्मित मकान में अज्ञात मृतक महिला का सड़ा-गला शव मिला था. जांच के बाद पहचान झोपडो निवासी विनिता देवी (पति सुरेश सोरेन) के रूप में हुई. मृतक महिला के भाई संजय हांसदा के फर्द बयान के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध बालीडीह थाना में कांड दर्ज किया गया था. एसपी पूज्य प्रकाश के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया. बताया कि अनुसंधान के क्रम में एक जुलाई को उद्भेदन करते हुए दोनों अभियुक्तों को चैनपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में बालीडीह थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी अशोक रजवार, मनोज ठाकुर शामिल है. अभियुक्त के पास से मृतका का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया. छापेमारी दल में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि वीरमणि कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि शशिकांत ठाकुर, पुअनि अभिषेक रंजन, महिला आरक्षी गीता पांडेय, आरक्षी जबरा मुंडू सहित थाना के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










