Bokaro News : स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 17 May 2025 12:10 AM
Bokaro News : बीटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा और सीटीपीएस में स्वच्छता सप्ताह शुक्रवार को शुरू हुआ.
बोकारो थर्मल/चंद्रपुरा, बीटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा और सीटीपीएस में स्वच्छता सप्ताह शुक्रवार को शुरू हुआ. बीटीपीएस के प्लांट के तकनीकी भवन में उद्घाटन एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने किया. उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआइएसएफ जवानों, सप्लाई मजदूरों व एएमसी-एआरसी श्रमिकों को हिंदी में स्वच्छता की शपथ दिलायी. अंग्रेजी में जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव ने शपथ दिलायी. एचओपी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और उसका गंभीरता से अनुपालन का आह्वान किया. मौके पर जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, जीएम राजेश विश्वास, डीजीएम प्रशासन काली चरण शर्मा, डीजीएम यांत्रिक अजय केश, एम मुरस्कर, सोमेन मंडल, सहायक प्रबंधक एचआर मो एसएए अशरफ, संरक्षा प्रबंधक अशोक कुमार चौबे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सहायक नियंत्रक दीनानाथ शर्मा ने किया. सीटीपीएस में वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान विजया नंद शर्मा ने हिंदी और वरिष्ठ महाप्रबंधक (एचआर) डाॅ डीसी पांडेय ने अंग्रेजी में डीवीसी कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना भी थी. अब हमलोगों का कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करे. सभी ने शपथ ली कि स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे. हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता में योगदान देंगे. गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करेंगे और अन्य 100 व्यक्तियों से भी यह करायेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके मिश्रा, अविजीत घोष, सीआइएसएफ के एसी वखारे, ऋषिकेष बसंत, प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक हरि मुकुंद प्रजापति, परविंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, कंचन स्मिता टोप्पो, आरके चौधरी, अनुतोष एक्का, अक्षय कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










