Bokaro News : दूसरे देश का झंडा नहीं लहराने की अपील

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 Jul 2025 12:23 AM

विज्ञापन

Bokaro News : मुहर्रम पर्व को लेकर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के खेतको सहित कई गांवों व अखाड़ा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेरमो, मुहर्रम पर्व को लेकर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के खेतको सहित कई गांवों व अखाड़ा का निरीक्षण किया और जुलूस के रूट की जानकारी ली. खेतको में अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेटरी सहित पूर्व मुखिया आदि से कहा कि जुलूस में वालिंटियर को सजग रखें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो. किसी दूसरे देश का झंडा नहीं लहराना है. पत्रकारों द्वारा फिलिस्तीनी झंडा लहराये जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर एसपी ने कहा कि इसकी सूचना मिली है. जांच की जा रही है. जांच में मामला सही मिलने पर दोषी पर कार्रवाई होगी. एसपी ने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सदर तनवीरुल कमर, सेक्रेटरी समशेर आलम, पूर्व मुखिया मो शबीर अंसारी, मो मुख़्तार अंसारी, शाह मोहम्मद अंसारी, रामचंद्र यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति आदि शामिल थे.

शांति व सद्भाव के साथ मुहर्रम मनाने की अपील

ललपनिया. बोकारो एसपी मनविंदर सिंह शनिवार को गोमिया प्रखंड के झिरकी गांव पहुंचे और लोगों से मिले. मुहर्रम का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की बात कही. क्षेत्र के थानेदारों को सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा. मौके पर बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुवा, एसडीओपी वशिष्ठ नारायण सिंह, सीओ आफताब आलम, इसराफिल अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola