ePaper

Bokaro News : बेहतर कार्य के लिए सम्मानित एएनएम जयश्री एक्का का निधन

Updated at : 16 Apr 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बेहतर कार्य के लिए सम्मानित एएनएम जयश्री एक्का का निधन

Bokaro News : बेहतर कार्य के लिए सम्मानित एएनएम जयश्री एक्का का निधन मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान हो गया.

विज्ञापन

ललपनिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में कार्यरत एएनएम जयश्री एक्का (59 वर्ष) का मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान हो गया. वह मूलत: रांची की रहने वाली थीं. झुमरा पहाड़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 30 वर्षों से स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी थीं और दीदी के नाम से जानी जाती थीं. नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों मे बेहतर स्वास्थ्य सेवा संबंधित कार्य के लिए झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पुरस्कृत किया था. वर्ष 2024 में धनबाद में प्रभात खबर की ओर से आयोजित गौरव सम्मान समारोह में भी उन्हें सम्मानित किया गया था. उनके निधन से पचमो, रहावन, झुमरापहाड़, बलथरवा, जमनीजरा, बिहायी महुआ, सुआर कटवा, पंदनाटांड़ आदि गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. ग्रामीणों ने कहा कि झुमरा पहाड़ क्षेत्र में जब नक्सल चरम पर था, उस समय जंगलों में कोसों दूर पैदल चल कर वह ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती थीं. ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय थीं.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में शोक सभा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. बीडीओ महादेव कुमार महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बलराम मुखी, मुखिया राजेश रजवार, पूर्व मुखिया तेजनारायण महतो, पूर्व पंसस कंचन महतो, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार साव, पचमो वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाडिया, गुरुचरण महतो, महेश कुमार महतो, सुरेश महतो, भीखन महतो, मोहन कुमार महतो, देवचरण महतो, नवीन महतो, कार्तिक महतो, जगदीश महतो, लालदेव महतो, प्यारे लाल महतो, प्रेमचंद महतो, प्रदीप मांझी, बहादुर मांझी, जय प्रकाश महतो आदि ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola