तालाब जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, सीएम से शिकायत

तालाब जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, सीएम से शिकायत
फुसरो. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के सरकारी तालाब पेंडरा बांध के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए समाजसेवी संजय मल्लाह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. इसमें कहा कि ग्रामीणों द्वारा कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल बोकारो से 14 मार्च को की गयी लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. अधिकारी एवं संवेदक बरसात का इंतजार कर रहे हैं कि ताकी तालाब में पानी भर जाये और मामले को रफा-दफा कर लाखों रुपये का गबन किया जा सके. मामले की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाये. पत्र की प्रतिलिपि जल संसाधन विभाग के मंत्री, बोकारो उपायुक्त, बोकारो डीडीसी, अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई अंचल हजारीबाग व कार्यपालक अभियंता को भी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




