Bokaro News : 22 माह बाद राशन कार्ड धारकों को मिलेगी चना दाल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : 22 माह बाद राशन कार्ड धारकों को मिलेगी चना दाल

Bokaro News : बोकारो जिला के राशन कार्ड धारकों को 22 माह बाद फिर से चना दाल मिलेगी.

विज्ञापन

बोकारो जिला के राशन कार्ड धारकों को 22 माह बाद फिर से चना दाल मिलेगी. मार्च माह से प्रतिमाह एक रुपया किलो की दर से दाल दी जायेगी. जिला में 328428 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना के तहत लाभ दिया जायेगा. मई 2024 में योजना के तहत अंतिम बार चना दाल का वितरण किया गया था. आपूर्ति को लेकर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को दाल मुहैया करा दी गयी है. टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है. 1501 जविप्र दुकानों के माध्यम से लाभुकों तक दाल पहुंचायी जायेगी. इसकी तैयारी की जा रही है.

इसी माह अर्हता पूरी करने वालों को मिलेगी धोती-साड़ी

अर्हता पूरी करने वाले लाभुकों को धाेती-साड़ी योजना का लाभ भी इसी माह मिलने वाला है. जिला में 139170 लोग इस योजना के लाभुक हैं. जविप्र दुकानदारों को साड़ी-धोती उपलब्ध करायी जा रही है. 10 रुपया में लाभुक को साड़ी-धोती उपलब्ध कराया जाता है.

जिला वितरण पदाधिकारी शालिनी खालको ने कहा कि चना दाल का आवंटन जिला को हो गया है. लोगों को इसी माह से मिलने लगेगी. धोती-साड़ी का वितरण भी किया जायेगा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola