Bokaro News : दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Bokaro News : चास क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.
चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोद बिहारी महतो चौक के समीप गुरुवार की देर रात को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें सियालजोरी थाना क्षेत्र के कुसुमतल गांव निवासी चितरंजन बेसरा की मौत हो गयी. एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
बारात से लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार बाइक नंबर जेएच 09 बीएल-8228 से सेक्टर 4 एफ निवासी व्यक्ति सियालजोरी गांव में आयोजित एक शादी समारोह से घर लौट रहा था. बाइक नंबर जेएच 09 बीएफ 8341 से चितरंजन बेसरा अपने साथी के साथ सियालजोरी गांव से कुंबाटांड़ बारात गया था और कुंबाटांड़ से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सियालजोरी थाना की पुलिस पहुंची तथा चितरंजन बेसरा को बोकारो सदर ले गयी. चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. दूसरे घायल का इलाज बोकारो के अस्पताल में चल रहा है. दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सियालजोरी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इधर, मौत की खबर सुनते ही कुसुमतल गांव में मातम छा गया. चितरंजन बेसरा पत्नी व परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक का दो साल का एक पुत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










