Bokaro News : शिबू सोरेन की 12वीं पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : शिबू सोरेन की 12वीं पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Bokaro News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 12वीं पर चलकरी के ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा की.

विज्ञापन

जारंगडीह, झारखंड आंदोलन के अगुवा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 12वीं पर चलकरी के ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा की. वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1975 में स्थानीय लोगों के रोजगार के सवाल पर चलकरी में कोयला खनन बंद कराने को लेकर स्व सोरेन ने बड़ा आंदोलन किया था. कई मुकदमे हुए और 100 से अधिक लोग जेल में बंद रहे. चलकरी की प्रतिष्ठा को शोषकों से बचाने में स्व सोरेन का उल्लेखनीय योगदान रहा है. उनके सपनों को साकार करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर केवट ने किया. मौके पर झामुमो व विस्थापित नेता काशीनाथ केवट, भाकपा माले नेता भुवनेश्वर केवट, पंचानन मंडल, कांग्रेस नेता अशोक मंडल, झामुमो नेता मोईन अंसारी, सरफराज अंसारी, चलकरी उत्तरी मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, चलकरी दक्षिणी मुखिया दुर्गा सोरेन, राज केवट, मनोहर नायक, भरत मंडल, रामप्रसाद नायक, मनीरुद्दीन अंसारी, बिनोद नायक, बैजनाथ सिंह, लालेश्वर टुडू, बुधन हांसदा, संजय मंडल नारायण केवट, विनोद केवट, भुनेश्वर गिरि, कामेश्वर गिरि, निर्मल नायक, राजेश रविदास, कैलाश रबीदास, रूपलाल केवट, गुजर सिंह खुबलाल नायक रामदेव केवट, राजू ठाकुर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola