Bokaro News : शिबू सोरेन की याद में मायापुर में बनेगा उद्यान

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : ग्रामीणों ने पौधरोपण कर दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर रविवार को आदिवासियों ने पौधरोपण कर पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता करते हुए आंदोलनकारी नेता कार्तिक मांझी ने कहा कि पंचायत में एक एकड़ में आम, अमरूद, सेव ड्रैगन फ्रूट, संतरा, चीकू, नारियल, नींबू आदि के पौधे लगाये जायेंगे. दिशोम गुरु के नाम से उद्यान विकसित किया जायेगा. मौके पर नरेश कुमार किस्कू, गणेश मांझी, रामबली मांझी, फूल चांद मांझी, पार्वती देवी दशमी देवी, शुकुरमनी देवी, अजय किस्कू, काजल कुमारी,अंजली टुडू, खिरोधर किस्कू, उर्मिला देवी, नव्या किस्कू, काव्य किस्कू, सोना राम मांझी आदि लोग मौजूद थे. इधर, सेक्टर- 11 स्थित लेवाटांड़, धनडाबरा टोला में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. अध्यक्षता लेवाटांड मांझी हाड़ाम किशुन मुर्मू व संचालन केसी टुडू ने किया. सभा में आदिवासी व मूलवासी ग्रामीणों ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के चित्र में पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. मांझी हाडाम किशुन मुर्मू ने कहा कि दिशोम गुरु को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. केसी टुडू ने कहा कि दिशोम गुरु ने लेवाटांड़ के विकास के लिए कई बार आंदोलन किया. शंकर तुरी ने कहा कि महाजनी प्रथा के खिलाफ गुरुजी के लंबी लड़ने के कारण झारखंड के आदिवासियों का अस्तित्व बचा. मौके पर गापेश्वर सुबोध रजवार, फुलचांद रजवार, सागर रजवार, जीवन, जगदीश मुर्मू, रामनाथ मुर्मू, हीरालाल मुर्मू, साहेबराम हेंब्रम, लालू मरांडी, दुर्गा प्रसाद सोरेन, मदन हांस्दा, लखीराम हांस्दा, विजय मुर्मू, राजू मुर्मू, राजेश मुर्मू, बीरबल मुर्मू, साधन मुर्मू, भीम सोरेन, सिकेंद्र सोरेन, रामलाल टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola