बोकारो के चारो कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया था एक झोलाछाप डॉक्टर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 6:47 AM
चंद्रपुरा थाना अंतर्गत तेलो दरगाह टोला में कोरोना संक्रमित पाये गये एक ही परिवार के चार लोगों का इलाज गांव के झोला छाप डॉक्टर ने पहले किया था़ वह डीवीसी चंद्रपुरा पावर प्लांट में कार्यरत है. बांग्लादेश के ढाका से जमात में शामिल होकर तेलो लौटने के बाद एक महिला समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत खराब हुई थी.
बोकारो थर्मल. चंद्रपुरा थाना अंतर्गत तेलो दरगाह टोला में कोरोना संक्रमित पाये गये एक ही परिवार के चार लोगों का इलाज गांव के झोला छाप डॉक्टर ने पहले किया था़ वह डीवीसी चंद्रपुरा पावर प्लांट में कार्यरत है. बांग्लादेश के ढाका से जमात में शामिल होकर तेलो लौटने के बाद एक महिला समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत खराब हुई थी. झोलाछाप डॉक्टर ने ही चारों को दवा दी थी और इंजेक्शन भी लगाया था. 10 अप्रैल को उस झोलाछाप डॉक्टर को भी जांच के लिए बोकारो ले जाया गया है और बोकारो में ही उसे भी क्वारंटाइन में रखा गया है. डीवीसी चंद्रपुरा के वरीय पदाधिकारी के साथ प्रशासन के पदाधिकारी भी इस बात का पता लगा रहे हैं कि उक्त चारों कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने और किसका इलाज किया था, ताकि सभी को क्वारंटाइन कर सभी की जांच करवायी जा सके़ इसके अलावा डीवीसी चंद्रपुरा का एक अन्य कर्मी भी बांग्लादेश के ढाका जमात में शामिल होने गया था. उसके लौटने के बाद डीवीसी चंद्रपुरा के वरीय पदाधिकारियों ने खोज खबर व जानकारी लेनी शुरू की तो सभी के बारे में जानकारी मिल पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










