Bokaro News : बोकारो में खुलेगा झारखंड-बिहार का पहला दिव्यांग कॉलेज

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में खुलेगा झारखंड-बिहार का पहला दिव्यांग कॉलेज

Bokaro News : बोकारो में झारखंड-बिहार का पहला दिव्यांग कॉलेज खोला जायेगा.

विज्ञापन

बोकारो सेक्टर पांच में आशा लता विकास केंद्र की ओर से झारखंड-बिहार का पहला दिव्यांग कॉलेज खोला जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी. संस्था के निदेशक बीएस जायसवाल ने यह जानकारी दी. कहा कि संस्था की पहल पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने खर्च पर प्रारंभिक भवन बना दिया है. छह कमरे बन कर तैयार है. कॉलेज की मान्यता को लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अब सरकार की पहल कर इंतजार किया जा रहा है.

फिलहाल स्कूल में12वीं तक हो रही पढ़ाई

फिलहाल केंद्र में स्कूल में कक्षा एक से 12वीं तक पढ़ाई करायी जा रही है. यहां 26 वर्षों से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और आवागन सुविधा नि:शुल्क है. स्कूल के 22 पूर्ववर्ती विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं. 23 विद्यार्थी शिक्षा, 427 विद्यार्थी खेलकूद, 171 विद्यार्थी पेंटिंग्स व 84 विद्यार्थी संगीत के क्षेत्र में विशेष सम्मान हासिल किया है. संस्था के निदेशक ने कहा कि बीएस जायसवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे जगहों पर आश्रित नहीं रहना पड़े. इसलिए दिव्यांग कॉलेज खोलने की दिशा में पहल की गयी है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola