Bokaro News: : छाई लदे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: : छाई लदे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर

Bokaro News: थाना क्षेत्र के फुसरो नावाडीह मुख्य पथ के 15 माइल जंगल के समीप एक छाई लदे हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार मृतक के दोस्त व भगनी गंभीर रूप से घायल हो हैं. सीएचसी नावाडीह में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बोकारो रेफर किया गया है.

विज्ञापन

मृतक की पहचान कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी सरधु महतो के 30 वर्षीय पुत्र उमेश महतो के रूप मे हुई है. सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर डुमरी-बेरमो मुख्य पथ जाम कर दिया. देर शाम खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था. इसके बाद एएसआई राजीव रंजन, मिथिलेश सिंह व विमल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद शव व दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे मे लिया. हादसे की खबर पाकर झामुमो नेता अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, विधायक प्रतिनिधि गणेश प्रसाद महतो, संदीप झारखंडी, पंसस निर्मल महतो, कांग्रेस के इमरान अंसारी, सतीश महतो व विलासी देवी भी मौके पर पहुंचे.

शादी का निमंत्रण दे लौटते वक्त हुआ हादसा, 50 फीट घसीटता ले गया हाइवा

जानकारी अनुसार मृतक उमेश महतो अपने बाइक जेएच 09 बीएफ 6537 पर अपने दोस्त लालधारी महतो व 10 वर्षीय भगनी को लेकर अपने ससुराल कटघरा व पोटसो मे रिश्तेदार के घर से शादी का निमंत्रण देकर वापस लौट रहा था. 15 माइल के पास फुसरो की ओर से आ रहे छाई लदे हाइवा जेएच 09 बीई 3518 से उसकी टक्कर हो गयी. हाइवा बाइक को लगभग पचास फीट घसीट ले गया. वही उमेश महतो हाइवा के पिछला टायर के नीचे आ गया. इससे मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola