9.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

गुप्त मतदान पर कमल क्लब का हुआ गठन

तलगड़िया. पंचायत सियालजोरी सचिवालय में गुप्त मतदान कर कमल क्लब का गठन किया गया. उमेश कुमार महतो को 346 मत मिले. वहीं अजीत कुमार महतो को 217 मत मिला. उमेश कुमार महतो ने 129 मत से अजीत महतो को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जताया. सचिव पद पर शीतल चटर्जी ने आनंद महतो को […]

तलगड़िया. पंचायत सियालजोरी सचिवालय में गुप्त मतदान कर कमल क्लब का गठन किया गया. उमेश कुमार महतो को 346 मत मिले. वहीं अजीत कुमार महतो को 217 मत मिला. उमेश कुमार महतो ने 129 मत से अजीत महतो को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जताया. सचिव पद पर शीतल चटर्जी ने आनंद महतो को 100 मतों से पराजित कर कब्जा जमाया. कोषाध्यक्ष पद पर रवींद्र कुमार महतो ने हरेन महतो को 163 मत से पराजित कर कब्जा जमाया.

उपाध्यक्ष अजय कुमार, मिथलेश रजक, सह सचिव वृंदावन महतो, कैलाश महतो, निगरानी सदस्य कार्तिक महतो, सुरेश महतो, महेंद्र प्रसाद महतो, भक्ति महतो बने. मौके पर मुखिया वीणा देवी, उप मुखिया महतो धर्मेंद्र महतो, पंचायत सेवक मनीराम महतो, ग्राम रोजगार सेवक मो अताउल्लाह अंसारी, पूर्व पंसस नेमचांद महतो, वार्ड सदस्य रंजीत महतो, साबू देवी, सुचित्रा देवी, पशुपति महतो सियालजोरी थाना प्रशासान आदि मौजूद थे. इधर, दूसरी ओर नयावन पंचायत में सचिवालय पर भी गुप्त मतदान पर कमल क्लब का गठन किया गया.

अध्यक्ष महानंद महतो, उपाध्यक्ष गणघौर महतो, सचिव विकास कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सरजू कुमार सिंह, सह सचिव विजय कुमार राय, निगरानी सदस्य विशाल कुमार महतो, सुशील कर्मकार, प्रदीप कुमार बाउरी, नाविक चंद्र मंडल चुने गये. मौके पर पंचायत सेवक गोविंद राम महतो, मुखिया हरिपद राय, रोजगार सेवक अरुण रजक, पंसस प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, उप मुखिया संतोष सिंह, विवेक रजक, शिशिर महतो, सुभाष प्रमाणिक, सुंदर लाल आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel