बनना था बाहर में, फिर कॉलेज कैंपस के अंदर क्याें बन रहा स्टेडियम : अमर

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बनना था बाहर में, फिर कॉलेज कैंपस के अंदर क्याें बन रहा स्टेडियम : अमर

बालीडीह. रांची जाने के दौरान बुधवार को भू राजस्व व खेल मंत्री अमर बाउरी बालीडीह स्थित विस्थापित महाविद्यालय में पहुंचे. यहां सरकार द्वारा कराये जा रहे स्टेडियम का निर्माण कार्य देखते ही मंत्री बिफर पड़े. कहा कि स्टेडियम बनने के बाद कॉलेज गलियारा में तबदिल हो जायेगा. स्टेडियम के लिए तो कॉलेज के पीछे जमीन […]

विज्ञापन
बालीडीह. रांची जाने के दौरान बुधवार को भू राजस्व व खेल मंत्री अमर बाउरी बालीडीह स्थित विस्थापित महाविद्यालय में पहुंचे. यहां सरकार द्वारा कराये जा रहे स्टेडियम का निर्माण कार्य देखते ही मंत्री बिफर पड़े. कहा कि स्टेडियम बनने के बाद कॉलेज गलियारा में तबदिल हो जायेगा. स्टेडियम के लिए तो कॉलेज के पीछे जमीन दिखायी गयी थी, फिर कैंपस के अंदर क्यों बन निर्माण हो रहा है.

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मंत्री बताया कि स्टेडियम की आधारशिला कॉलेज के पिछले हिस्से में रखी गयी थी, लेकिन कुछ लोगों ने वहां विवाद खड़ा कर दिया. इसके कारण स्टेडियम का निर्माण कार्य यहां शुरू किया गया. बाद में मंत्री ने कॉलेज के नाम से आवंटित जमीन की बाबत जानकारी मांगी तो बताया गया कि विस्थापित महाविद्यालय के नाम पर करीब 7़11 एकड़ जमीन आवंटित है, लेकिन पूरी जमीन पर बाउंड्री कार्य नहीं किया गया है.

सीओ को जमीन मापी कराने का निर्देश : मंत्री श्री बाउरी ने चास सीओ वंदना सेजवलकर को फोन कर विस्थापित कॉलेज की पूरी जमीन की मापी करने का निर्देश दिया ताकि 7़11 एकड़ जमीन को चिह्नित कर स्टेडियम को कॉलेज के पिछले हिस्से में बनाया जा सके.
कॉलेज कर्मियों ने की थी शिकायत : विस्थापित महाविद्यालय में बनने वाले स्टेडियम को लेकर कॉलेज के शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मियों ने इसका विरोध किया था. इसके बाद सभी शिक्षकों ने शासी निकाय को आवेदन देकर स्टेडियम का स्थानांतरण करने को लेकर पत्राचार किया था. आवेदन में कहा गया था कि चहारदीवारी के बाहर न होकर स्टेडियम प्रांगण में बनाया जा रहा है. फलत: महाविद्यालय के विकास को लेकर यूजीसी द्वारा कई प्रस्तावित योजनाओं के लिए जमीन नहीं बचेगी.
पत्राचार के बाद कार्य बाधित : आवेदन शासी निकाय अध्यक्ष, सचिव, भू-राजस्व मंत्री आदि को भेजा गया था. इस पत्राचार के बाद स्टेडियम निर्माण कार्य को रोक दिया गया था. इस संबंध में प्रो एस गोप, प्रो राज कुमार सिंह, प्रो डीके मंडल, प्रो राणा प्रसाद सिंह, प्रो पूजा पांडेय, प्रो आरबी कुजूर, प्रो मीना कुमारी, प्रो उषा गुप्ता, डॉ विजय कुमार सिंह, प्रो जेएल सिंह, डॉ आरडी देवी, प्रो नीता रानी, प्रो प्रिया कुमारी, प्रो नागेन महतो, प्रो जेएन राम, प्रो नईम अंसारी सहित कॉलेज कर्मियों ने हस्ताक्षरित आवेदन से स्टेडियम के स्थानांतरण की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola