बोकारो : 82 स्मार्टफोन बरामद, तीन नाबालिग पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन
बोकारो : 82 स्मार्टफोन बरामद, तीन नाबालिग पकड़े गये

बोकारो : सेक्टर नौ के बड़ा खटाल स्थित एक झोंपड़ी से पुलिस ने 82 मोबाइल फोन, कई आधार कार्ड, बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड बरामद किया है. मामले में पुलिस ने साहेबगंज जिला के थाना राजमहल, बाबुपुर, तीन पहाड़ निवासी तीन नाबालिगों को पकड़ा है. पकड़ाये बालकों की उम्र 15 से 17 […]

विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर नौ के बड़ा खटाल स्थित एक झोंपड़ी से पुलिस ने 82 मोबाइल फोन, कई आधार कार्ड, बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड बरामद किया है. मामले में पुलिस ने साहेबगंज जिला के थाना राजमहल, बाबुपुर, तीन पहाड़ निवासी तीन नाबालिगों को पकड़ा है. पकड़ाये बालकों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है. नाबालिगों को पकड़े जाने व काफी संख्या में मोबाइल फोन बरामद होने के बाद एसपी वाइएस रमेश ने गुरुवार की रात अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बात की. एसपी ने बताया : बिहार के जिला गया, थाना रासगंज, ग्राम उछला निवासी प्रेम रजक के बड़ा खटाल स्थित झोपड़ी से सभी मोबाइल बरामद किया गया है. प्रेम रजक ने सभी बालक को चोरी व छिनतई का समान छुपाने के लिये आवास किराया पर दिया था.

प्रेम रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल वह फरार है. एसपी ने बताया : शहर में आये दिन व्यस्त बाजार व दुकान से मोबाइल फोन चोरी व छिनतई की घटना सामने आ रही थी. घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिये एक विशेष टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया था. उक्त टीम चास के वंशीडीह निवासी युवती कशिश कुमारी व सेक्टर दो सी निवासी नीरज कुमार के साथ हुए मोबाइल फोन चोरी की घटना की जांच कर रही थी.

बंगाल में बेचते थे चोरी का मोबाइल : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजमहल निवासी एक नाबालिग बालक को पकड़कर पूछताछ की. उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम भी बताया. तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की. तीनों बालक की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर नौ बड़ा खटाल स्थित बंद पड़ी झोंपड़ी का ताला खुलवाया. जांच करने पर विभिन्न झोला में रखे 82 मोबाइल फोन बरामद किया गया. पकड़े गये बालक ने बताया कि वह बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, साहेबगंज आदी शहर में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. चोरी के मोबाइल को पश्चिम बंगाल में बेचा जाता है. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में कुछ बालिग अपराधी भी शामिल हैं. जो उक्त बच्चे को विभिन्न स्थान पर ले जाकर मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम दिलाते थे. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
स्पेशल टास्क फोर्स में ये थे शामिल : एसपी द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स में सेक्टर चार थानेदार सह इंस्पेक्टर आदित्य कुमार मिश्रा, सेक्टर चार थाना के दारोगा बाला शंकर राय, जमादार रामाधीन प्रसाद, अनुप कुमार सिंह, आरक्षी सुभाष चंद्र शुक्ला, अमिनेश कुमार, राजेश कुमार साव, सितंबर मंडल, दीपक कुमार महतो, चंद्रचुर प्रसाद महतो, विनय कुमार पाल व काजल कुमार मंडल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola