20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बुद्ध विहार : पुलिस के प्रयास से हुई शादी

धनबाद के झरिया से बुद्ध विहार आया था कन्या पक्ष खाना-पीना व रहने की व्यवस्था पर दोनों पक्ष में हुआ था विवाद बोकारो : नगर के सेक्टर चार जगन्नाथ मंदिर के बगल में बुद्ध विहार में शुक्रवार की शादी समारोह में शामिल होने धनबाद के झरिया का लड़की पक्ष आया था. लड़का पक्ष बालीडीह थाना […]

धनबाद के झरिया से बुद्ध विहार आया था कन्या पक्ष

खाना-पीना व रहने की व्यवस्था पर दोनों पक्ष में हुआ था विवाद
बोकारो : नगर के सेक्टर चार जगन्नाथ मंदिर के बगल में बुद्ध विहार में शुक्रवार की शादी समारोह में शामिल होने धनबाद के झरिया का लड़की पक्ष आया था. लड़का पक्ष बालीडीह थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला का रहने वाला है. शादी की व्यवस्था का जिम्मा लड़का पक्ष को दिया गया था. लड़की पक्ष जब शुक्रवार को शादी करने बुद्ध विहार पहुंचा तो खाना-पीना व ठहरने के लिए कम कमरा देख कर भड़क गया.
इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और बाद में दोनों पक्ष एक दूसरे से शादी करने से इनकार करने लगे. बुद्ध विहार में धनबाद जिला के थाना झरिया के गोपाल नाथ गोस्वामी की पुत्री अन्नपूर्णा कुमारी (23 वर्ष) व बालीडीह थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला निवासी शंकर गोस्वामी के पुत्र संतोष गोस्वामी (26 वर्ष) की शादी थी. शादी समारोह में जब हंगामा काफी बढ़ गया, तो इस बात की सूचना सेक्टर चार थाना पुलिस को मिली.
सेक्टर चार थानेदार आदित्य कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों पक्ष से थानेदार ने अलग-अलग बात की. लड़का के कुछ रिश्तेदार व लड़की के कुछ रिश्तेदार शादी नहीं करने की बात पर अड़े हुए थे. थानेदार ने लड़का व लड़की से बात कर रात ढाई बजे दोनों को शादी के लिए राजी किया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई. पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की विदाई कर राहत की सांस ली.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel