20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड विकास मोरचा की बैठक

बोकारो : झारखंड विकास मोरचा (प्र.) की बैठक चास स्थित वन विश्राम गृह में चास प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें चास प्रखंड के चुनाव प्रभारी मंतोष सोरेन, केंद्रीय सदस्य सह बेरमो विधान सभा प्रभारी काशीनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य संतोष नायक, जिला संयोजक सुरेंद्र राज की उपस्थित में सर्वसम्मति से चास […]

बोकारो : झारखंड विकास मोरचा (प्र.) की बैठक चास स्थित वन विश्राम गृह में चास प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें चास प्रखंड के चुनाव प्रभारी मंतोष सोरेन, केंद्रीय सदस्य सह बेरमो विधान सभा प्रभारी काशीनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य संतोष नायक, जिला संयोजक सुरेंद्र राज की उपस्थित में सर्वसम्मति से चास प्रखंड के सहदेव मरांडी को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया.

वहीं महासचिव गुरुपद महतो, उपाध्यक्ष किशोर कुमार बाउरी, सचिव भीम प्रसाद मोदी का भी चयन किया गया. चुनाव प्रभारी मंतोष सोरेन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहदेव मरांडी को मोरचा चास प्रखंड के कमेटी का एक सप्ताह में विस्तार करने का निर्देश दिया. मौके पर किरिटि भूषण दास, संतोष कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, स्वपन कुमार वर्धन, हातिम अंसारी, दुलाल कर्मकार, हीरालाल हांसदा, सरकार चंद्र हांसदा, आशुतोष सिंह चौधरी, रमेश कुमार, महावीर महतो,

हेमंत महतो, भिखंबर गोराई, वासुदेव महतो, दीपक कुमार बाउरी, राज कुमार तिवारी, समीम अंसारी, तारापद महतो, नुना राम मुर्मू, वासुदेव रजवार, सर्वेश्वर महतो, रामपद महतो, रजनीश कुमार, विनोद महतो, चक्रधर महतो, विकास कुमार महतो, प्रवीण कुमार, लखी नारायण मुर्मू उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel