ePaper

इ केवाइसी नहीं होने से गोमिया के 5120 किसान सम्मान निधि योजना से वंचित

Updated at : 15 Jun 2024 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
इ केवाइसी नहीं होने से गोमिया के 5120 किसान सम्मान निधि योजना से वंचित

इ केवाइसी नहीं होने से गोमिया के 5120 किसान सम्मान निधि योजना से वंचित

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष कैंप में गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दो किसानों को 90-90 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया. सियारी की सुमन देवी और नरकंडी के प्रवीण ठाकुर को क्रेडिट कार्ड बीडीओ महादेव कुमार ने दिया. प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रखंड में 9694 किसान निबंधित हैं, लेकिन मात्र 3963 का ही केवाइसी पूर्ण हुआ है. इसके कारण 5120 किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. विशेष कैंप या बैंक शाखा में जाकर किसान अपना इ केवाइसी कराएं. 800 किसानों का आधार सीडिंग नहीं हो पाया है. कृषि विभाग की तरफ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत मिट्टी जांच की जा रही है. इच्छुक किसान पंचायत के कृषक मित्र, बीटीएम, एटीएम व प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर अपने खेत की मिट्टी की जांच निशुल्क करा सकते है. मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीप नारायण राजभर, कृषक मित्र भुवनेश्वर हांदसा, नारायण गोप आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola