ePaper

Bokaro News : राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में 4,05,990 वादों का हुआ निष्पादन

Updated at : 15 Dec 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में 4,05,990 वादों का हुआ निष्पादन

Bokaro News : व्यवहार न्यायालय बोकारो में नौ बेंचों का किया गया था गठन

विज्ञापन

Bokaro News : कैंप दो स्थित न्याय सदन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. वर्चुअल उद्घाटन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यकारी अध्यक्ष झालसा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में पीडीजे सह डालसा बोकारो अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, एसपी सह सदस्य मनोज स्वर्गियारी, प्रधान न्यायाधीश श्रम न्यायालय अनुज कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अरविंद कुमार 1, पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय अनुज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बोकारो पवन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय बोकारो दीपक बरनवाल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बोकारो देवेश कुमार त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो गरिमा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बोकारो लुसी सोसेन तिग्गा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनुज कुमार, अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, सरकारी विभागों, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी, पीएलवीगण, मुकदमों के पक्षकार, लाभुक आदि मौजूद थे. राष्ट्रीय लोक अदालत में आये मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में नौ व अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में चार बेंचों का गठन किया गया. लोक अदालत में बैंकिंग चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिकि, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिह्नित कर निष्पादन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,05,990 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया, जिसमें 4,05,990 वादों का निष्पादन हुआ. कुल समझौता राशि 84 करोड़ छिहत्तर हजार चार सौ सत्ताइस रुपये की हुई. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अनुज कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola