ePaper

Bokaro Crime News: बीएस सिटी थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro Crime News: बीएस सिटी थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

बोकारो स्टील सिटी में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. ये लोग बीएस सिटी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

विज्ञापन

बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद स्थित माडी पट्टी से सोमवार (1 अप्रैल) को 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि ये लोग क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे थे. इसी दौरान सिटी डीएसपी आलोक रंजन की टीम ने हथियार के साथ इन्हें गिरफ्तार कर लिया. सिटी डीएसपी ने यह जानकारी दी.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे 4 युवक

सिटी डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पत्रकारों को बताया कि चारों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसकी सूचना एसपी पूज्य प्रकाश को मिली. एसपी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

  • एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चला अभियान
  • 4 थाना की पुलिस टीम ने पकडा अपराधियों के साथ
  • लोडेड देशी रिवाल्वर, लोडेड देशी कट्टा, 4 कारतूस बरामद

बीएस सिटी थाना में डीएसपी ने प्रेस को किया संबोधित

डीएसपी आलोक रंजन ने सोमवार को बोकारो स्टील सिटी (बीएस सिटी) थाना में पत्रकारों को बताया कि 4 थाना बीएस सिटी, सेक्टर 12, सेक्टर 10 व पिंड्राजोरा थाना की पुलिस की एक टीम बनायी गयी. टीम ने दुदीबाद में धावा बोलकर छापेमारी की. छापेमारी टीम ने अपराधियों को एक लोडेड देशी रिवॉल्वर व एक लोडेड देशी कट्टा, 4 गोली के साथ धर दबोचा. सभी को चास जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार अपराधियों में शिवा का है आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार अपराधियों के नाम दुंदीबाद माडी पट्टी निवासी शिवा कुमार (25 वर्ष), धर्मेंद्र यादव (19 वर्ष), पंकज कुमार (19 वर्ष), आनंद कुमार (27 वर्ष) हैं. इसमें शिवा कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. वह बीएस सिटी थाना क्षेत्र में चार बार वारदात को अंजाम दे चुका है.

Also Read : बिहार का सरगना, झारखंड में करवा रहा साइबर ठगी, बोकारो से 16 गिरफ्तार

2 बार जेल जा चुका है शिवा कुमार

पुलिस ने बताया कि शिवा कुमार वर्ष 2017 में एक, वर्ष 2019 में एक व वर्ष 2020 में 2 बार जेल जा चुका है. गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी रिवॉल्वर (सिक्सर), एक देशी कट्टा, चार कारतूस बरामद हुए हैं.

Also Read : VIDEO: बोकारो में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

  • बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास
  • सेक्टर 12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह
  • सेक्टर छह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ढेना किस्कू
  • पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार
  • पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार
  • पुलिस अवर निरीक्षक गुलटन मिस्त्री
  • पुलिस अवर निरीक्षक माहती बोयपाई
  • पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार राम
  • पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र पासवान
  • आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह
  • आरक्षी केदार दास
  • आरक्षी विजय कुमार सिंह
  • आरक्षी राजीव कुमार
  • आरक्षी योगेंद्र कुमार रजक
  • आरक्षी प्रफुल्ल कुमार मंडल
  • आरक्षी सुधीर हेम्ब्रम
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola