ePaper

जंगल से एक माह में 33 मवेशियों की चोरी

Updated at : 24 Apr 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
जंगल से एक माह में 33 मवेशियों की चोरी

जंगल से एक माह में 33 मवेशियों की चोरी

विज्ञापन

फुसरो. पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली उत्तरी पंचायत के इलाकों में मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. चलकरी व झुंझको क्षेत्र के बेरगीकांटा जंगल से एक महीना के अंदर 33 मवेशियों की चोरी हुई है. इसमें मवेशी पालक परेशान हैं. पांच-दस दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली कई गायें भी चोरी हुई हैं. ऐसे में इनके बच्चों को बचाना मुश्किल हो रहा है. हिमाचल मिश्रा के तीन, अंगेज मिश्रा के दो, महेश मिश्रा के तीन, अनिल यादव के दो, पशुपति पॉल के तीन, नारायण पाल के दो, बिरसा रविदास के दो, तापेश्वर मिश्रा के दो, बिनोद यादव के एक, आनंद साव के एक, फलेंद्र यादव के दो, आरवी मिश्रा के दो, सुलु मिश्रा के दो मवेशियों की चोरी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि घटनाओं को लेकर थाना में आवेदन दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola