साउथ अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर

Updated at : 17 Jul 2024 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर

साउथ अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर

विज्ञापन

ललपनिया. बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 27 प्रवासी मजदूर साउथ अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं. चार माह से उन्हें कंपनी द्वारा मजदूरी नहीं दी जा रही है. इसलिए उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बतायी और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है. इसमें बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरूखुटा के मोहन महतो, डेगलाल महतो, गोविंद महतो, चुरामन महतो, जगदीश महतो, मुरारी महतो, लखीराम, पुसन महतो, गोनियाटो के कमलेश कुमार महतो, महेश कुमार महतो, दामोदर महतो, मुकुंद कुमार नायक, नारायणपुर के परमेश्वर महतो, घवाइया के अनु महतो, धनेश्वर महतो, रालीबेडा के शीतल महतो, कुलदीप हांसदा, गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचकी के सुकर महतो,डुमरी थाना क्षेत्र के अतकी निवासी रमेश महतो, विजय कुमार महतो, दूधपनिया के दौलत कुमार महतो, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अचलजामु के बिसुन, जोबार के टेकलाल महतो, खरना के छत्रधारी महतो, भीखन महतो और चानो के चिंतामण महतो शामिल हैं. प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से इन मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग की है. कहा कि इसके पहले भी कई प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola