Bokaro News : बांसगोड़ा में दुकान से 27 खाली सिलेंडर जब्त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बांसगोड़ा में दुकान से 27 खाली सिलेंडर जब्त

Bokaro News : बोकारो की एक दुकान से 27 खाली एलपीजी सिलेंडर जब्त किये गये.

विज्ञापन

माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगोड़ा की एक दुकान (राजेश स्टोर) से मंगलवार की शाम को छापामारी कर 27 खाली एलपीजी सिलेंडर व उपकरण जब्त किये गये. इसमें आठ एचपी व 19 इंडेन कंपनी के सिलेंडर हैं. गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा यह कार्रवाई हुई. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो व माराफारी थाना प्रभारी आजाद खान के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान दुकान के अंदरूनी कमरे में छुपा कर रखे गये गये सिलेंडर बरामद हुए. सिलेंडरों को इस प्रकार छुपाया गया था कि सामान्य जांच में पता लगाना मुश्किल था.

अवैध रिफिलिंग की आशंका

मौके से गैस भरने का पाइप, लोहे के औजार व अन्य सामग्री भी मिले. इससे आशंका जतायी जा रही है कि यहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग या भंडारण होता था. मामले में दुकान संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola