ePaper

Bokaro News : बिजली चोरी के आरोप में 25 पर केस, जुर्माना

Updated at : 18 Apr 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बिजली चोरी के आरोप में 25 पर केस, जुर्माना

तेनुघाट डिवीजन में चला छापेमारी अभियान

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के तेनुघाट डिवीजन में बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को अभियान के तहत गोमिया (कथारा), बेरमो (फुसरो) और जैनामोड़ क्षेत्रों में कुल 110 स्थानों पर छापेमारी की गयी. इसमें कुल 25 एफआइआर दर्ज की गयी है. जबकि जांच के बाद कुछ अन्य मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. इस कार्रवाई में 81.25 हजार यूनिट बिजली चोरी पकड़ी गयी, जिससे 6.25 लाख रुपये का मूल्यांकन किया गया. इसके अलावा 0.20 लाख रुपये की बकाया राशि भी पायी गयी. कुल 6.45 लाख रुपये की राशि संबंधित उपभोक्ताओं से वसूली के लिए निर्धारित की गयी है. गोमिया के होसिर स्थित जीरो प्वाइंट में एक अवैध कनेक्शन के लिए करीब दो लाख अठारह हज़ार रुपये जुर्माना लगाया है. इसके अलावा लोहार टोला होसिर, कसाई मुहल्ला और होसिर मियांबांध गांव में छापेमारी कर जुर्माना लगाया गया है. कार्यपालक अभियंता प्रभाकर कुमार ने बताया कि तेनुघाट डिवीजन में बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola