Bokaro News : नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड का नेतृत्व करेंगे 24 शूटर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड का नेतृत्व करेंगे 24 शूटर

Bokaro News : 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के 24 विजेताओं का दल 19 मार्च को बोकारो से गुड़गाव रवाना होगा

विज्ञापन

20वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के 24 विजेताओं का दल 19 मार्च को बोकारो से गुड़गाव रवाना होगा. यह दल 20 से 30 मार्च तक गुडगांव के सीआरपीएफ कैंप फायरिंग रैंज में होने वाले नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा. दल का नेतृत्व बोकारो पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार करेंगे. शूटरों के दल को उत्तरी छोटानागपुर के जोनल आइजी सुनील भास्कर, कोयला क्षेत्र के डीआइजी आनंद प्रकाश व बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित किया. साथ ही टिप्स भी बताये.

दल में ये हैं शामिल

दल में झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची से 10, झारखंड जगुआर रांची से आठ, कोयला प्रक्षेत्र बोकारो से दो, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र हजारीबाग से दो, कोल्हान प्रक्षेत्र चाइबासा से एक, संथाल परगना प्रक्षेत्र दुमका से एक शूटर शामिल हैं. ये सभी पिस्टल, कारबाइन व रायफल शूटिंग में प्रदर्शन करेंगे. पिस्टल में सार्जेट मेजर प्रणव कुमार (बोकारो), हवलदार मिहिर महतो (जैप दो – टाटीसिल्वे), एएसआइ श्याम कुमार (देवघर), एसआइ दिलीप गुरूंग (जैप चार), आयुध हवलदार विवेक लाल (जैप चार), कारबाइन में आरक्षी मो वसीम अख्तर (जेजे), आरक्षी बबन कुमार (जैप तीन धनबाद), हवलदार रोहित कच्छप (जेजे रांची), एएसआइ श्याम कुमार (देवघर), राइफल में जैप रांची के वरुण मुखिया, मिश्रित से राकेश प्रजापति, प्रेमचंद्र भगत, जैप रांची से देवनारायण प्रजापति व गौतम कुमार, कोयला बोकारो से ओशो प्रदीप, मिश्रित से विपुल कुमार, एनआर हजारीबाग से मो परवेज खां, मिश्रित से रंजीत कुमार राव, जैप रांची से लक्ष्मीकांत महतो व अजीत किंडो, एनआर हजारीबाग से अनंत कुमार सिंह, जैप रांची से श्रवण कुमार, मिश्रित से शिव शंकर रवि, रंजीत कुमार, कोल्हान से विकास कुमार शर्मा प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola