Bokaro News : बीएसएल के 22 कर्मी सेवानिवृत्त

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 31 May 2026 12:52 AM

विज्ञापन

Bokaro News : मई माह में बीएसएल के पांच अधिशासी व 17 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

विज्ञापन

मई माह में बीएसएल के पांच अधिशासी व 17 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. शनिवार को संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन कर इन्हें विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता के अलावा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन उपस्थित थे.

योगदान की सराहना

श्री शरण ने कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान की सराहना की. निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश साझा किया गया, जिसमें उन्होंने कर्मियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएं) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने कर्मियों का बायो डाटा प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि श्री सेनगुप्ता ने कहा कि इन कर्मियों के अनुभवों ने संयंत्र को उत्कृष्टता के वर्तमान स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट किये और उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola