ePaper

डीवीसी के 20 आवास रेंट पर लगाये गये मिले

Updated at : 24 May 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
डीवीसी के 20 आवास रेंट पर लगाये गये मिले

डीवीसी के 20 आवास रेंट पर लगाये गये मिले

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. डीवीसी आवासीय कॉलोनी के आवासों में रहने वाले लोगों व कामगारों के फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को भी जारी रखा. शुक्रवार को तीन मंजिला एचएमटी कॉलोनी के 85 आवासों की जांच की गयी. इस दौरान 20 आवास कामगारों द्वारा रेंट पर लगाये जाने की बात सामने आयी. जांच टीम में डीवीसी के भू-संपदाधिकारी अविनाश कुमार सिन्हा, झारखंड मजदूर संघ के वीरेंद्र प्रसाद, मजदूर संघ के सचिव राजदेव सिंह, हिंद मजदूर किसान यूनियन के सचिव राम लाल पासवान, कर्मचारी संघ के मानस महापात्रा शामिल थे. बाद में डीवीसी मजदूर संघ के सचिव राजदेव सिंह ने कहा कि जांच टीम से संघ के अलग होने की बात कही. कहा कि आवासों में अवैध रूप से रहने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिन कामगारों ने आवास में गैराज या एक्सट्रा कमरे का निर्माण कर रखा है, उनकी रिपोर्ट करने पर कार्रवाई तत्काल की जा रही है. इससे कामगारों के बीच यूनियन की छवि धूमिल हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola