रेलकर्मी के बंद आवास का ताला तोड़ कर 15 लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :16 Jun 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

नाइट ड्यूटी पर चले गये रेलकर्मी, आवास से गहने व नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
संवाददाता, बोकारो.
बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित आवास संख्या डीएस1/5सी में रहने वाले राजकिशोर झा के बंद आवास का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने लगभग 15 लाख के गहने व नकदी चुरा ली. घटना की जानकारी रेलकर्मी को ड्यूटी से वापस लौटने पर शनिवार को सुबह पांच बजे हुई. घटना की जानकारी श्री झा ने बालीडीह थाना को दी. इंस्पेक्टर संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की.सुबह ड्यूटी से आने पर पता चल रेलकर्मी को :
भुक्तभोगी रेलकर्मी राजकिशोर झा ने बताया कि वह बोकारो रेलवे स्टेशन में रेलवे ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी चले गये थे. जब शनिवार की सुबह लौटे तो उनके आवास का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. आलमीरा में रखे करीब 15 लाख के सोने-चांदी के गहने व नकदी गायब थे.बालीडीह थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि घटनास्थल की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जायेगा. आवासधारी सहयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




