कंट्रोल रूम : 15 दिनों में 1098 शिकायतें, 1052 का निबटारा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो डीसी द्वारा कंट्रोल रूम में जन शिकायतों के निबटारे के लिए शुरू किया गया आइवीआर सिस्टम आम लोगों के लिए राहत पहुंचा रहा है. कंट्रोल रूम में 24 मार्च 2020 से सात अप्रैल 2020 तक कुल 1098 शिकायतें प्राप्त हुई. इसमें 1052 शिकायतों का समाधान किया गया. शेष 46 शिकायतें अभी प्रक्रियाधीन […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो डीसी द्वारा कंट्रोल रूम में जन शिकायतों के निबटारे के लिए शुरू किया गया आइवीआर सिस्टम आम लोगों के लिए राहत पहुंचा रहा है. कंट्रोल रूम में 24 मार्च 2020 से सात अप्रैल 2020 तक कुल 1098 शिकायतें प्राप्त हुई. इसमें 1052 शिकायतों का समाधान किया गया. शेष 46 शिकायतें अभी प्रक्रियाधीन है. इसमें कालाबाजारी, सरकारी स्तर पर दी जाने वाली खाने की सामग्री की अनुपलब्धता, पीडीएस से जुड़ी शिकायत आदि शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायतों में लोगों द्वारा लॉकडाउन का पालन नहीं किये जाने की शिकायतें भी मिली है. आइवीआर सिस्टम के नोडल अधिकारी सह समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक रवि शंकर मिश्र ने बताया कि शुरू में कालाबाजारी की सूचनाएं व शिकायतें मिल रही थी. अब कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिल रही है. उन्होंने बताया : डीसी स्वयं शिकायतों के निबटारे की जनकारी लेते हैं. किस पदाधिकारी ने किस शिकायत पर, क्या कार्रवाई की उसकी रोज रिपोर्ट लेते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola