Bokaro News : गोदाम से 14 पेटी सरसों तेल का चोरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गोदाम से 14 पेटी सरसों तेल का चोरी

Bokaro News : चास के गोदाम से 14 पेटी सरसों तेल की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

चास थाना क्षेत्र अंतर्गत आइटीआइ मोड़ स्थित बाजार समिति परिसर में अनिल गोयल के गोदाम से से 14 पेटी सरसों तेल की चोरी हो गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. श्री गोयल ने कहा कि मंगलवार को सुबह गाड़ी से सामान खाली कराने पहुंचा तो गोदाम का ताला व कुंडी टूटा हुआ मिला. गोदाम से सलोनी मार्का के सरसों तेल की 14 पेटियां गायब थी. इसकी कीमत लगभग चालीस हजार रुपये है. कहा कि पहले भी गोदाम से चोरी का प्रयास किया गया है.

यहां हैं सैकड़ों दुकान, लेकिन गार्ड एक भी नहीं

सुशील गर्ग सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि चास बाजार समिति में सैकड़ों दुकानदार व्यवसाय करते हैं. यहां से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता है. दुकानदारों से भाड़ा लिया जाता है. लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है. एक सुरक्षा गार्ड भी नहीं दिया गया है. कभी-कभी पुलिस पेट्रोलिंग होती है. समिति परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola