क्लिनिक में कार्यरत युवती से छेड़खानी के मामले में तीन वर्ष सश्रम कारावास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित क्लीनिक में हुई थी घटना क्लिनिक में घुसकर युवतीसे मारपीट व छेड़खानी की गयी थी बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक क्लिनिक में कार्यरत युवती (17 वर्ष) से मारपीट और छेड़खानी के मामले में युवक […]
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित क्लीनिक में हुई थी घटना
क्लिनिक में घुसकर युवतीसे मारपीट व छेड़खानी की गयी थी
बोकारो : पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजीत कुमार की अदालत ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक क्लिनिक में कार्यरत युवती (17 वर्ष) से मारपीट और छेड़खानी के मामले में युवक को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है. सजा पाये मुजरिम को-ऑपरेटिव कॉलोनी के निकट दुंदीबाद झोंपड़ी निवासी युवक रौशन कुमार (20 वर्ष) है.
न्यायालय में इस मामले की सुनवाई पोक्सो कांड संख्या 93/19 व बीएस सिटी थाना कांड संख्या 188/19 के तहत हो रही थी. सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने पीड़िता का पक्ष रखा. घटना की प्राथमिकी युवती ने दर्ज करायी गयी थी. घटना 17 अगस्त 2019 की शाम पांच बजे की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










