ePaper

बीएसएल का आवास बेचने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Updated at : 22 Dec 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएल का आवास बेचने के नाम पर पांच लाख की ठगी

चास : बीएसएल का क्वार्टर लीज पर दिलाने के नाम पर पांच लाख 72 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में शनिवार को चास थाना क्षेत्र के चीराचास स्थित जनकपुरी अपार्टमेंट, ब्लॉक-ए, फ्लैट नंबर-33 निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र रोशन कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने हरला […]

विज्ञापन

चास : बीएसएल का क्वार्टर लीज पर दिलाने के नाम पर पांच लाख 72 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में शनिवार को चास थाना क्षेत्र के चीराचास स्थित जनकपुरी अपार्टमेंट, ब्लॉक-ए, फ्लैट नंबर-33 निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र रोशन कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8/सी, स्ट्रीट-42, क्वार्टर संख्या 2295 निवासी श्यामपद विश्वास व उनके दोनों पुत्र हरेंद्रनाथ विश्वास व जितेंद्र नाथ विश्वास को आरो पी बनाया है.

बताया : बीते वर्ष आरोपियों ने अपने क्वार्टर का 99 वर्ष के लीज का फर्जी कागजात दिखा बेचने की बात कही. क्वार्टर की कीमत पांच लाख 72 हजार रुपये तय हुई. इसके बाद उन्होंने 72 हजार रुपये नकद व तीन चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया. जब उन्होंने कागजात की जांच करायी, तो पता चला उक्त आवास मात्र 33 महीने की लीज पर है.

इसके बाद उन्होंने अपना पैसा वापस पाने के लिये आरोपियों पर दबाव बनाया. इसपर उन्होंने पांच लाख रुपये का दो चेक दिया. वह बाउंस कर गया. इसके बाद वह हरेंद्र के सेक्टर-4 स्थित कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट व गाली ग्लौज की गयी. चास पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola