ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हजारों की आबादी अंधेरे में
Updated at : 18 Dec 2019 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

ओल्ड कॉलोनी के सौ आवास में आठ दिनों से गुल है बिजली गांधीनगर : डीवीसी बेरमो माइंस सब स्टेशन के एक एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से आसपास की आवासीय कॉलोनियों में पिछले आठ दिनों से बिजली नहीं है. बिजली नहीं रहने से ठंड में लोगों को परेशानी हो रही है. डीवीसी ओल्ड कॉलोनी में […]
विज्ञापन
ओल्ड कॉलोनी के सौ आवास में आठ दिनों से गुल है बिजली
गांधीनगर : डीवीसी बेरमो माइंस सब स्टेशन के एक एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से आसपास की आवासीय कॉलोनियों में पिछले आठ दिनों से बिजली नहीं है. बिजली नहीं रहने से ठंड में लोगों को परेशानी हो रही है. डीवीसी ओल्ड कॉलोनी में एक सौ से अधिक आवास है. कॉलोनी में बिजली नहीं रहने से लोगों में रोष है.
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जब से डीवीसी बेरमो माइंस का सीसीएल में स्थानांतरण हुआ है तब से माइंस का मालिक कौन है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है. डीवीसी के अधिकारी कार्यालय में बैठते हैं लेकिन हमारी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. ठंड में रात काटन में मुश्किल हो रही है.
जल्द होगा समस्या का निदान : इस संबंध में डीवीसी बेरमो माइंस के कोल एजेंट सह अभियंता एके ठाकुर ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर को खोलकर नीचे उतारा गया है. कल मैथन से टीम आयेगी. अगर ट्रांसफॉर्मर की खराबी दूर नहीं हुई तो उसे ठीक करने के लिए मैथन भेजा जायेगा. फिलहाल 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




