पर्स झपट कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 3:25 AM
दुंदीबाद बाजार में हुई घटना बोकारो : दुंदीबाद बाजार में सोमवार को शाम साढ़े सात बजे एक महिला की पर्स झपट कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा और बीएस सिटी थाना के हवाले कर दिया. गिरफ्तार अमित कुमार (19 वर्ष) व राहुल कुमार (19 वर्ष) दुंदीबाद बाजार के मारीपट्टी […]
दुंदीबाद बाजार में हुई घटना
बोकारो : दुंदीबाद बाजार में सोमवार को शाम साढ़े सात बजे एक महिला की पर्स झपट कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा और बीएस सिटी थाना के हवाले कर दिया. गिरफ्तार अमित कुमार (19 वर्ष) व राहुल कुमार (19 वर्ष) दुंदीबाद बाजार के मारीपट्टी के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में मंगलवार को चास जेल भेज दिया. छितनई की घटना चास के सदर बाजार निवासी कुबेर प्रसाद की पत्नी रश्मि कुमारी के साथ हुई है. उनके आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है.
रश्मि ने बताया कि वह दुंदीबाद बाजार में खरीदारी कर रही थी. इसी दौरान अचानक दो युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए बगल में आये और हाथ से पर्स छीन कर भागने लगे. उन्होंने शोर मचाया तो मौजूद लोगों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया. लेकिन, उनके पास से पर्स नहीं मिला. पर्स में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात थे. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ एक और युवक था. वही पर्स लेकर भाग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










