अब 70 में 23 और 30 में 9 होगा पासिंग मार्क्स

बोकारो : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के थ्योरी एग्जाम में 70 अंक वाले विषय में 23 और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक पासिंग मार्क्स होगा. प्रैक्टिकल एग्जाम में 20 में छह अंक लाना जरूरी है. बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को 12वीं के अंक पैटर्न की सूची उपलब्ध […]
बोकारो : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के थ्योरी एग्जाम में 70 अंक वाले विषय में 23 और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक पासिंग मार्क्स होगा. प्रैक्टिकल एग्जाम में 20 में छह अंक लाना जरूरी है. बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को 12वीं के अंक पैटर्न की सूची उपलब्ध करा दी है. वहीं, प्रैक्टिकल के अलावा गणित आदि विषयों में इंटरनल असेस्मेंट को जोड़ा गया है. जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनमें इस बार से इंटरनल असेसमेंट का मार्क्स जोड़ा जायेगा. अधिकतर विषयों में 20 अंक का इंटरनल असेस्मेंट रखा गया है. प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




