तेनुघाट डैम में डूबे दूसरे छात्र का भी शव मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

तेनुघाट : रविवार को तेनुघाट डैम में डूब गये बोकारो के दूसरे छात्र रवि राज का शव सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे कॉजवे पुल के पास से बरामद हुआ. डैम से शव के निकालते ही रवि राज की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मालूम कि रविवार को बोकारो के तीन छात्र […]
विज्ञापन
तेनुघाट : रविवार को तेनुघाट डैम में डूब गये बोकारो के दूसरे छात्र रवि राज का शव सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे कॉजवे पुल के पास से बरामद हुआ. डैम से शव के निकालते ही रवि राज की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मालूम कि रविवार को बोकारो के तीन छात्र आदित्य राठौर, रॉयल राज और रवि राज तेनुघाट डैम आये थे. नहाने के दौरान रॉयल राज और रवि राज डूब गये थे. रॉयल राज का शव रविवार को ही मिल गया था.
सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे गोताखाेरों के तीन दल ने रवि राज के शव की खोजबीन शुरू की. खेतको से आये 11 गोताखोर, पतकी पंचायत के 10 गोताखाेर और तेनुघाट के लगभग 20 युवकों द्वारा अलग-अलग जगह खोज की जा रही थी. तेनुघाट के स्थानीय युवकों द्वारा रवि के शव को खोज निकाला गया.
जितेंद्र सिंह, राहुल कुमार और विजय भुईयां सहित अन्य युवकों ने शव को डैम से निकाला. पेटरवार सीओ प्रणव अंबष्ठ, ओपी प्रभारी यमुना चौधरी, गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्थानीय युवकों और सभी गोताखोरों की मदद के लिए आभार जताया. भविष्य में किसी भी कार्य में प्रशासन की ओर से मदद करने का आश्वासन गोताखोरों को दिया गया.
शव को खोजने में इनका रहा योगदान : पतकी के कुलदीप कुमार, गणेश मांझी, पप्पू भोक्ता, संजय गुप्ता, बबलू मांझी, विनोद मांझी, महेश कुमार नायक, कुंदन सिंह, दीपक यादव, अघनु मांझी, खेतको पंचायत से मेहताब आलम, अब्दुल करीम, कयामुद्दीन अंसारी, दिल मोहम्मद, बद्री रजा, मुमताज अंसारी, मुमताज साईं, मोहम्मद कमरुल, हसन अंसारी, मनवर आजाद, नियाज अंसारी, तेनुघाट पंचायत के जितेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, उदय कुमार यादव, राहुल सिंह, विजय कुमार भुइयां, राजू सिंह, सामर्थ्य झा, सौरभ कुमार झा, देवाशीष कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, प्रतीक आनंद, राजू प्रसाद, अश्विनी कुमार, पिंटू सिंह, बितन उरांव, बुका उरांव, शुभम कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता, ललन यादव, बादल सिंह आदि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










