विधायक का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में प्राथमिकी
Updated at : 11 Nov 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक के पीए विकास कुमार के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला बोकारो : स्थानीय विधायक बिरंची नारायण का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को दिनभर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. सेक्टर 12 इ आवास संख्या 1346 निवासी विधायक के पीए विकास कुमार की आवेदन पर रविवार को अज्ञात लोगों […]
विज्ञापन
विधायक के पीए विकास कुमार के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला
बोकारो : स्थानीय विधायक बिरंची नारायण का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को दिनभर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. सेक्टर 12 इ आवास संख्या 1346 निवासी विधायक के पीए विकास कुमार की आवेदन पर रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला दर्ज किया गया है.
रविवार की सुबह विधायक की अनुपस्थिति में सेक्टर एक बी स्थित उनके आवासीय कार्यालय में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के मामले की निंदा की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के आवासीय कार्यालय में बैठक की. इसके बाद सभी कार्यकर्ता एक साथ एसपी कार्यालय पहुंचे.
कार्यकर्ताओं ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार : कार्यकर्ताओं ने एसपी से फर्जी अश्लील वीडियो वायरल कर विधायक की छवि धूमिल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. कार्यकर्ताओं ने एसपी को बताया की वायरल वीडियो में एडिटंग और मिक्सिंग कर विधायक का चेहरा लगाया गया है, ताकि विधायक की छवि खराब कर विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट लेने से रोका जा सके. एसपी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस मामले का यथाशीघ्र उद्भेदन करने का आश्वासन दिया है.
टिकट कटवाने के लिए विरोधियों ने की साजिश : दूसरी ओर मामला दर्ज कराते हुए विधायक के पीए विकास कुमार ने बताया है कि शनिवार की रात नौ बजे उन्हें जानकारी मिली कि विधायक का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वायरल किया गया है. विकास के अनुसार, उक्त फर्जी वीडियो राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण विरोधियों ले एडिटिंग और मिक्सिंग करने के बाद वायरल किया है. विरोधियों की साजिश है कि विधायक को इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




