रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला जेल गया

बोकारो : जैनामोड़ निवासी रेलवे ठेकेदार एसपी सिंह से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को बालीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वाला अभियुक्त चास के शिव शक्ति नगर निवासी प्रशांत उर्फ राजा है. पुलिस के अनुसार, प्रशांत बिहार के मोकामा निवासी कुख्यात अपराधी राजेश सिंह गिरोह […]
बोकारो : जैनामोड़ निवासी रेलवे ठेकेदार एसपी सिंह से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को बालीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वाला अभियुक्त चास के शिव शक्ति नगर निवासी प्रशांत उर्फ राजा है. पुलिस के अनुसार, प्रशांत बिहार के मोकामा निवासी कुख्यात अपराधी राजेश सिंह गिरोह के लिए काम करता है.
राजेश के इशारे पर प्रशांत ने स्थानीय रेलवे ठेकेदार के एसपी सिंह के मोबाइल पर कॉल कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. रुपया नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी थी. प्रशांत पूर्व में भी बालीडीह थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट व रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है. ठेकेदार ने घटना की प्राथमिकी बालीडीह थाना में दर्ज करायी थी.
पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान प्रशांत की निशानदेही पर पुलिस ने रंगदारी मांगने में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल फोन व सीम कार्ड भी बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




