वेतन विसंगति को दूर करने के बाद होगा वेज रिवीजन
Updated at : 01 Nov 2019 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीनियर ग्रेड के कर्मियों का पे स्केल जूनियर ग्रेड के अफसरों से अधिक होने के कारण अटका हुआ वेज रिवीजन बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल कर्मियों का वेज रिवीजन होने वाला है. सेल प्रबंधन ने कर्मियों का वेज रिवीजन जल्द से जल्द करने का निर्णय ले लिया है. मामला सीनियर ग्रेड के कर्मियों […]
विज्ञापन
सीनियर ग्रेड के कर्मियों का पे स्केल जूनियर ग्रेड के अफसरों से अधिक होने के कारण अटका हुआ वेज रिवीजन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल कर्मियों का वेज रिवीजन होने वाला है. सेल प्रबंधन ने कर्मियों का वेज रिवीजन जल्द से जल्द करने का निर्णय ले लिया है. मामला सीनियर ग्रेड के कर्मियों का पे स्केल जूनियर ग्रेड के अफसरों से अधिक होने के कारण अटका हुआ है. प्रबंधन इस समस्या का निराकरण करने के तत्काल बाद वेज रिवीजन की प्रक्रिया शुरू करेगा.
सेल भले ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन वेज रिवीजन को लेकर कंपनी की मंशा बिल्कुल साफ है. वेज रिवीजन में पहले ही काफी देर हो चुकी है, लिहाजा मंत्रालय अब इसमें और देरी नहीं करना चाह रहा. कुछ सप्ताह पहले भिलाई स्टील प्लांट के भ्रमण के दौरान इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी कर्मियों के वेज रिवीजन का संकेत दिया हैं.
तत्काल कैश का बहुत अधिक भुगतान नहीं : वैसे भी वेज रिवीजन होने के बाद कर्मियों को तत्काल कैश का बहुत अधिक भुगतान नहीं करना होगा. पे स्केल में होने वाली वृद्धि अलग-अलग मद में जमा हो जाती है. ऐसे में कर्मियों तक वृद्धि का लाभ सीधे तौर पर नकद के रूप में कम राशि ही पहुंच पाती है. इस कारण सेल प्रबंधन को ज्यादा कैश की जरूरत नहीं पड़ेगी. कर्मियों का वेज रिवीजन ढाई साल से लंबित है.
गाइड लाइन को लेकर समस्या, मर्ज किया डीए : डीपीइ की गाइड लाइन पर सवाल खड़ा हो रहा है. जानकारों का कहना है : 2012 वाले वेज रिवीजन में कर्मियों का 56 प्रतिशत डीए वर्तमान बेसिक में मर्ज है. इसलिए कर्मी का पे स्केल अधिक नजर आता है, लेकिन ग्राॅस मिलाने पर कर्मी अधिकारी से काफी पीछे हैं. 2017 जब से वेज रिवीजन ड्यू है, अफसरों का 117 प्रतिशत डीए है तो कर्मी का 40 प्रतिशत.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




