झामुमाे प्रमुख व परिजनों की संपत्ति की जांच शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो में शिबू परिवार की 7.54 एकड़ जमीन, रिपोर्ट भेजी गयी बोकारो : मुख्य सचिव के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमाे प्रमुख शिबू सोरेन व उनके परिवार के सदस्यों संपत्ति की जांच शुरू हो गयी है. चास अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर अपर समाहर्ता विजय कुमार ने अपनी रिपोर्ट भू-राजस्व विभाग को भेज […]
विज्ञापन
बोकारो में शिबू परिवार की 7.54 एकड़ जमीन, रिपोर्ट भेजी गयी
बोकारो : मुख्य सचिव के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमाे प्रमुख शिबू सोरेन व उनके परिवार के सदस्यों संपत्ति की जांच शुरू हो गयी है. चास अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर अपर समाहर्ता विजय कुमार ने अपनी रिपोर्ट भू-राजस्व विभाग को भेज दी है. रिपोर्ट में सीता मुर्मू के नाम से 7.24 एकड़ की एक जमाबंदी, बसंत सोरेन की पांच डिसमिल व रूपी देवी के नाम पर 25 डिसमिल भूमि की जमाबंदी की बात कही गयी है.
क्या है मामला : भाजपा सांसद समीर उरांव ने झामुमाे अध्यक्ष शिबू सोरेन व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर गलत सूचनाओं के आधार पर कई डीड के माध्यम से विभिन्न जगहों पर जमीन खरीदने का आरोप लगाया है. आरोप में कहा गया कि जमीन खरीद में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की धारा 46 का उल्लंघन किया गया. भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस सिलसिले में मुख्य सचिव से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद गुरुवार को सरकार ने जांच का आदेश जारी किया था. आरोप है कि सोरेन परिवार ने जहां भी जमीन खरीदी, वहां के निवासी होने का झूठा शपथ पत्र सौंपा.
आदिवासियों से औने-पौने दामों पर जमीन हस्तांतरित करायी. शिकायत के मुताबिक सोरेन परिवार ने 33 डीड के जरिये धनबाद, बोकारो और रांची के मोरहाबादी, अरगोड़ा और अनगड़ा इलाके में जमीन खरीदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










