विधायक ने किया ग्रामीण पथ का शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2019 1:16 AM
बोकारो : जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत हटिया मोड़ से कुंडौरी तक बनने वाले ग्रामीण पथ का शिलान्यास किया. यह पथ पांच करोड़ 62 लाख 76 हजार 9 सौ रुपये की लागत से 8.19 किलोमीटर लंबा बनेगा. मौके विधायक ने […]
बोकारो : जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत हटिया मोड़ से कुंडौरी तक बनने वाले ग्रामीण पथ का शिलान्यास किया. यह पथ पांच करोड़ 62 लाख 76 हजार 9 सौ रुपये की लागत से 8.19 किलोमीटर लंबा बनेगा.
मौके विधायक ने कहा : केंद्र व राज्य सरकार हर वर्ग, हर तबके को ध्यान में रख कर सकारात्मक सोच के साथ योजनाएं बना रही है. विस्थापित क्षेत्र की समस्याओ के निदान के लिए राज्य सरकार ने विस्थापन आयोग बनाने का निर्णय लिया और 20 विस्थापित गांवों को पंचायत का दर्जा देने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










